//आशीष चौरसिया//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमोदा के समीप से गंभीर हालत में एक युवक को डायल 100 बक्सवाहा की मदद से जिला अस्पताल दमोह पहुँचाया गया जहाँ से उसे मेडिकल कॉलेज जबलपुर रैफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार डायल 100 पर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात इवेंट मिला था कि अमोदा के पास एक युवक सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़ा हुआ है, जिसे तत्काल घटना स्थल पर पहुँचकर डायल हंड्रेड पायलट प्रेम नारायण पाल के द्वारा पहले बक्सवाहा सामुदायिक केंद्र, फिर स्वास्थ्य केंद्र बटियागढ़ जहां पर डॉक्टरों के मना करने पर जिला चिकित्सालय दमोह तत्काल पहुँचाया गया है जहाँ से युवक की हालत अधिक गंभीर होने पर अब जबलपुर रैफर कर दिया गया है।
पीड़ित व्यक्ति को जिला अस्पताल तक सकुशल पहुचाने में डायल-100 पायलट प्रेम नारायण पाल, आरक्षक 173 वीरेंद्र कुमार की मुख्य भूमिका रही है।
घायल व्यक्ति की स्थिति देखने से प्रतीत होता है कि वह किसी बड़े सड़क हादसे का शिकार हुआ है हालांकि पीड़ित व्यक्ति को अब इलाज के लिए जबलपुर रैफर कर दिया गया है।
