बड़ा मलहरा में श्री राजपूत करणी सेना को मिला नया नेतृत्व : कुँवर राव साहब सिंह परमार बने विधानसभा अध्यक्ष।
बड़ा मलहरा(छतरपुर)। श्री राजपूत करणी सेना (एकीकृत राजपूत युवा संगठन) ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कुँवर राव साहब सिंह परमार को विधानसभा अध्यक्ष (बड़ा मलहरा) पद पर मनोनीत किया है। यह नियुक्ति संगठन के शीर्ष नेतृत्व की सहमति से की गई।
जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, कुँवर राव साहब सिंह परमार का कार्यकाल 25 जनवरी 2026 से 25 जनवरी 2027 तक एक वर्ष के लिए रहेगा। संगठन ने उम्मीद जताई है कि वे पद की गरिमा एवं मर्यादा बनाए रखते हुए संगठन को मजबूत, अनुशासित और जनसरोकारों से जोड़ने का कार्य करेंगे।
श्री राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि कुँवर राव साहब सिंह परमार का संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और समाजसेवा के प्रति प्रतिबद्धता उन्हें इस दायित्व के लिए उपयुक्त बनाती है। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की संभावना है।
नियुक्ति के अवसर पर संगठन की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही माँ करणी से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की कामना की गई।
संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि उनका कार्यकाल समाज और संगठन दोनों के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होगा।