Translate

बुधवार, 22 सितंबर 2021

बक्सवाहा थाना क्षेत्र के मढ़देवरा में एक साथ टूटे तीन दुकानों के ताले...पुलिस जांच में जुटी।



//मनीष लोधी//

मढ़देवरा(छतरपुर)। बक्सवाहा थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़देवरा से एक चौका देने वाली घटना सामने आई है जिसमें एक नहीं तीन दुकानों के ताले तोड़े गए हैं।

घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब एक से दो बजे की है जिसमे तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरों ने चोरी को अंजाम दिया है।

जानकारी के अनुसार मढ़देवरा के दुकानदार संजय पटेरिया, कोमल सिंह लोधी एवं हीरालाल विश्वकर्मा की दुकानों के ताले तोड़े गये है।, हालांकि इन दुकानों से चोरों के लिए कुछ भी हाथ नहीं लगा है वहीं थाना पुलिस इसकी जांच कर रही है।

गौरतलब है कि गत दिन बक्सवाहा के वार्ड क्रमांक 11 से भी 06 लाख की एक चोरी की वारदात का मामला सामने आया था. जिसके पश्चात अब मढ़देवरा से यह मामला सामने आया है।