Translate

मंगलवार, 21 सितंबर 2021

बमीठा। भाजपा नेताओं ने दिया समरसता का संदेश।



//आशीष मिश्रा//

बमीठा(छतरपुर)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी के द्वारा स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता विजय राज अहिरवार के घर पहुंच कर सहभोज में सम्मिलित होते हुए समरसता का एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया जो निश्चित रूप से सराहनीय है ।

                               भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी  मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने पत्रकार राजीव शुक्ला से बताया कि हम भाजपा के लोग छुआछूत ,जात- पात जैसी बातों पर विश्वास नहीं रखते हम तो सदैव ही समरसता के भाव के साथ सभी को एक मानते हुए समस्त भारतवासियों को एक परिवार के रूप में देखते हैं हम तोड़ने पर नहीं जोड़ने में विश्वास रखने वाले लोग हैं, हम तो हमेशा ही प्रवास के दौरान किसी भी कार्यकर्ता के घर जाकर भोजन करते हैं आज खजुराहो में थे तो विजय राज अहिरवार जी के घर पहुंचकर उनके यहां भोजन कर परिवार का जो स्नेह मिला उससे सुखद अनुभूति हुई ।            इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अरविंद पटेरिया के अलावा खजुराहो मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह परिहार, बमीठा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश गौतम, जिला मंत्री संजय रायकवार, अनुज कुमार शुक्ला, वीरेंद्र सीगोट और विनोद भारती सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।