//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
नेटवर्क छतरपुर। मध्यप्रदेश विकलांग मंच शाखा जिला छतरपुर के बैनर तले जिले विकलांगों ने रैली निकालकर कर गुना जिले में चल स्वाभिमान दिव्यांग यात्रा का समर्थन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के नाम 16 सूत्रीय मांगों लेकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपते मंच के प्रदेश सह सचिव ओमप्रकाश अहिरवार जी ने बताया कि गुना जिले दिव्यांग स्वाभिमान यात्रा की सोलह मांगों इस प्रकार हैं, विकलांग पेंशन 600 से बढ़ाकर 5000 रुपए की जाय , भूमिहीनों दिव्यांगों भूमि बंटा आवंटन कर पीएम आवास की जाय,एकल खिड़की व्यवस्था के द्वारा पचास हजार से लेकर पांच लाख तक लोन दिया जाए,आउटसोर्स भर्ती में 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए,बैकलांग लांक पदों को यथाशीघ्र भरें जाएं,पंचायत व नगर निगम विधानसभा चुनाव में 5 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए, बीपीएल राशन कार्ड सूची में नाम दर्ज किया जाए,दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन राशि दो लाख से बढ़ाकर पांच लाख की जाएं, दिव्यांग जनों के बिजली बिलों में छूत दी जाएं, यदि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो मंच बाईस जिलों सीधे भोपाल के लिए स्वाभिमान यात्रा प्रस्थान होगी इसमें जो भी हानि होती हैं जिम्मेदार शिवराज सरकार होगी।
ज्ञापन व रैली में जिलाध्यक्ष मिजाजी लाल राही,ओमप्रकाश अहिरवार जनपद सदस्य,महेंद्र रैकवार, मुन्ना कुशवाहा,राकेश कुशवाहा,रमेश अहिरवार,मनोज रैकवार,महेन्द्ररैकवार,अलखराम,रामदास रैकवार,अरविंद वर्मा,खूबचंद सरपंच, नीरज, वकालत खान सैकड़ों की संख्या दिव्यांगजन उपस्थित रहे।