Translate

बुधवार, 15 मार्च 2023

भगवां। जर्मनी की व्हीसीए अध्यक्ष ने किया भृमण, देखा ग्रामीणों का स्तर।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा, बॉबी अली//

भगवाँ(छतरपुर)। जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम मैलवार, मनकारी में परमार्थ स्वयं सेवी संस्था द्वारा जल जीवन मिशन व स्वच्छता के किये जा रहे कार्यो से ग्राम एवं ग्रामीणों के  जीवन स्तर में बदलाव देखने बुधवार को  जर्मनी की विवा मेन अगुवा  संस्था की अध्यक्ष कैरोलीन एवं डब्लू, एच एच संस्था के टेक्नोलॉजी ऑफिसर  तोविस आये । जिन्होंने ग्राम की महिलाओ से मुलाकात करते हुए वॉश परियोजना एव स्वच्छता की समीक्षा करते हुए घर घर मे नल जल योजना को देखा ।इसके साथ ही उन्होंने संस्था द्वारा जल संरक्षण के लिये किये जा रहे कार्यो के बारे में संस्था के सदस्यों से बृहद चर्चा की और बारी बारी से मैलवार एवं मनकारी गाँव के अंदर चलकर भ्रमण किया और आगामी कार्ययोजना की जानकारी ली ।

इस दौरान उन्होंने ग्राम की साफ सफाई और माध्यमिक स्कूल में परमार्थ समाज सेवी संस्था द्वारा बच्चों के हाथ धुलने हेतु वाश स्टेशन का निर्माण करवाया गया है जिसका फ़ीता काटकर उदघाटन किया गया है ।

गाँव के लोगो से मिलकर  प्रसन्नता जाहिर की तथा मैलवार में  बृक्षारोपण किया । और ग्रामवासियों की प्रमुख रूप से महिलाओ की सराहना की । उनके भृमण के दौरान उनके साथ निवेदिता, संजीव, अपर्णा, संस्था के सचिव संजय सिंह, शिवानी सिंह ,मानवेन्द्र सिंह,कल्पना,शंकर सिंह , सहित स्कूल के अध्यापक ग्राम पंचायत के सरपंच ,सचिव मौजूद रहे ।