Translate

मंगलवार, 21 मार्च 2023

घुवारा। बार-बार प्रकृति की मार झेल रहे गरीब किसान....बारिश और ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसल के लिए मुआवजे की मांग की।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत कई हिस्सों में  सोमवार की शाम ढलते  ही बारिश के साथ  भयानक  ओलावृष्टि हुई अगले साल की फसलें भी पूरी तरह से चौपट हो गई थी और इस बार की भी पूरी तरह से फसलें चौपट हो गई इस प्रकार बार ,बार किसान प्रकृति की मार झेल रहे किसान  बेमौसम बारिश किसानों के लिए आफत बनकर आई.भगवां और हरीनगर अंचल भारी मात्रा में ओले पड़े. बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पुरापट्टी सफनपट्टी हरदौलपट्टी, पठला खेरा, गुल्लनखेरा ,  मथानीखेरा, कदवा, कुंडलिया मड़ीखेड़ा मुड़िया बरेठी, वीरों मैं बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई. ओलों से पटे ग्रामीण इलाके मिनी कश्मीर जैसे  बन गए हैं. सड़क, खेत, घर में बर्फ की चाद बिछ गई है. पिछले दो तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. तेज हवा के साथ बारिश भी हो रही है.छतरपुर जिले में तेज बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा है. अधिकतर खेतों में गेहूं की फसलें खड़ी हुई हैं. बारिश होने से गेहूं का दाना पतला पड़ गया है. गेहूं ,चना, मक्का और बाजरा की फसल की  कटाई चल रही थी 

ओला-वृष्टि से फसलें बर्बाद, सड़कों पर उतरे नाराज किसान 

 बड़ामलहरा क्षेत्र के किसान सुबह से अपने बीबी ,बच्चे और सभी ग्रामीण वासियों को लेकर ट्रैक्टर ट्राली में बर्बाद फसलों को  लेकर किसान सड़कों पर उतर आए हैं। नाराज किसानों ने ओला वृष्टि से प्रभावित होकर बंधा  तिगड्डा पर घेराव और चक्काजाम किया मौजूद किसानों द्वारा  जानकारी के मुताबिक किसानों की सुनवाई के लिए नहीं पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी सुनवाई के लिए तरसते रहे किसान और उनके बच्चे,

सुबह से इंतजार करते रहे किसान वरिष्ठ अधिकारी का 

सागर कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार 5 घंटे से बैठे किसान प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी नही खोला गया था जाम सुबह 10 बजे से लगातार बंधा तिगेला पर लगा है जाम मौके पर मौजूद किसानो ने कहा हैं जब तक जिला कलेक्टर  नही आते है जाम लगा रहेगा