Translate

मंगलवार, 21 मार्च 2023

घुवारा। तेज हवा के साथ पानी, ओलावृष्टि ने खेतों में लगी फसलों को कर दिया तबाह...संकट में अन्नदाता!

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। घुवारा तहसील अंतर्गत रात साढ़े आठ बजे भगवाँ में तेज हवा पानी के साथ हुई ओला बृष्टि से खेतों में लगी किसानों की फसलें पूरी तरह तबाह हो चुकी है । जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज रात साढ़े आठ बजे तेज हवा पानी के साथ जमकर ओला बृष्टि हुई । बीस मिनट लगातार हुई  100 ग्राम से 100ग्राम तक के वजनी ओलो की ओला बृष्टि से बड़ामलहरा तहसील अंतर्गत भगवां पुरापट्टी,वीरों, कुसाई. बरेठी,वरगुवां, खरदूती,,हरपुरा,, कुँवरपुरा . सैरोरा ,मढीखेरा, मथानीखेरा, कुण्डलया, फुटवारी, हरीनगर, लिधौरा सिमरिया. सहित भगवाँ में जमकर ओलावृष्टि हुई।

सहित तमाम ग्रामो के किसानों के खेतों में लगी गेंहू, चना, मटर, सरसो, जौ की फसलें तबाह हो चुकी है । इस सबंध में बड़ामलहरा घुवारा तहसीलदार त्रिलोक सिंह पोषाम ने नायब तहसीलदार आर आई व संबंधित हल्का पटवारियों को मंगलवार की सुबह से खेत खेत जाकर फसल नुकसान का सर्वे करने के निर्देश दे दिए है।