Translate

शनिवार, 11 मार्च 2023

बाजना। तेंदुपत्ता शाखाकर्तन के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न।

बाजना। तेंदुपत्ता शाखाकर्तन के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न।

//सत्यम खरे//

बाजना(छतरपुर)।  आज शनिवार को बक्सवाहा क्षेत्र के बाजना अंतर्गत भीमकुंड रेंज में एक दिवसीय कार्यशाला तेंदूपत्ता शाखा कर्तन 2023 का आयोजन संपन्न हुआ।

कार्यशाला का आयोजन वन परीक्षेत्र अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री के नेतृत्व में किया गया जिस दौरान सभी वन रक्षकों को समझाईश दी गई कि तेंदूपत्ता सीजन साख कर्तन कार्य सही गुणवत्ता से कराएं इस बीच शासन की नियमावली के अनुसार सभी को प्रशिक्षित किया गया।

जिसमें समिति के सदस्य और प्रबंधक एवं पोषक अधिकारी अभिरक्षक तथा मजदूर शामिल रहे।

जिस बीच डिप्टी रेंजर माधव शुक्ला, रानीताल इसाक खान नया खेरा, वनरक्षक रामेश्वर मिश्रा, हरि सिंह, बृजेश बिल्थरे, विशाल सेन आदि लोग मौजूद रहे।