//रूपेश जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। थाना बक्सवाहा में दिनांक 10.03.23 को फरियादी भूपत लोधी पिता नन्नेभाई लोधी निवासी ग्राम खमरिया ने उसके 03 वर्षीय नाती मृतक अंश लोधी गांव के निरपत लोधी के खेत मे बने कुआं में मृत अवस्था में मिलने की रिपोर्ट थाना बक्सवाहा में की । रिपोर्ट पर थाना में मर्ग क्रं. 15/23 धारा 174 जाफौ का कायम कर जांच में लिया गया।
जांच के दौरान वरिष्ठ अधिकारी पुलिस अधीक्षक छतरपुर,अति.पुलिस अधीक्षक , एसडीओपी बडामलहरा शशांक जैन के दिशा निर्देशो में हर बिन्दु पर गहन जांच की गई ।
जांच के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण,परिस्थिति जन्य साक्ष्य व चक्षुदर्शी साक्षियों के कथनों के आधार पर पाया गया कि मृतक अंश लोधी की बुआ दुर्गा बाई लोधी पत्नि जगदीश लोधी निवासी ग्राम देवपुर ने मृतक की मां द्वारा बच्चो को खिलाने से रोकने की बुराई पर से दिनांक 10.03.23 को मौका देखकर मृतक अंश लोधी को जान से मारने की नियत से घर से ले गई गांव के बाहर खेतो पर बने अलग अलग 03 कुआं पर ले गयी जहां खेत पर खेत मालिक होने से घटना को अंजाम नही दे पाई । गांव के बाहर निरपत लोधी के खेत पर बने सरकारी कुआं पर दोपहर में सुनसान जगह पाकर मृतक अंश लोधी को कुंआ में फेंक दिया जिससे अंश लोधी की मृत्यु हो गई ।
संपूर्ण मर्ग जांच पर आरोपिया दुर्गा बाई लोधी पत्नि जगदीश लोधी उम्र 26 साल निवासी ग्राम देवपुर हाल ग्राम खमरिया के विरुध्द अपराध क्रं.55/23 धारा 364,302 भादवि का पंजीबध्द कर आज दिनाक 13.3.23 को आरोपिया को उसके मायके से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
संपूर्ण कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशो पर निरीक्षक धनसिंह नलवाया थाना प्रभारी बकस्वाहा,उनि आर.ए.सोनकर चौकी प्रभारी नैनागिर,उनि सुरेन्द कुमार मरकाम चौकी प्रभारी बम्हौरी, कार्य.प्र.आऱ.107 शैलेन्द सिंह,कार्य.प्र.आर.819 प्रशान्त तिवारी,आर 570 राकेश प्रजापति,आर 1110 दिग्विजय सिंह,म.आर.1301 वर्षा त्रिपाठी की सराहनीय भूमिका रही।