Translate

मंगलवार, 14 मार्च 2023

भगवां। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के निवास पर मनाया गया होली मिलन समारोह जमकर उड़ा गुलाल...क्षेत्रीय विधायक के पुत्र ने रंग पंचमी पर फूलो एवं गुलाल से जमकर खेली होली...रंगपंचमी के रंग में डूबा नगर जमकर उड़ी गुलाल।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

भगवां(छतरपुर)। भगवाँ नगर में भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रवि राजा के निवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मंचीय कार्यक्रम भी रखा गया जिसमें क्षेत्र भर से आये लोक कलाकारों ने फाग गीत गाकर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। साथ ही होली के गीतों पर जमकर नृत्य किया गया। होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रवि राजा के द्वारा किया गया।

होली मिलन समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए विधायक पुत्र अमितेश सिंह लोधी ने कहा की यह एक छोटा सा पर बहुत अच्छा प्रयास किया गया है। कि लोग हमारी संस्कृति की धरोहर हमारे त्योहारों को एक साथ मनायें और सारे गिले-शिकवे भूलकर एक दूसरे को गले लगायें तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता को मजबूत करें इस तरह के आयोजन एकजुटता का संदेश देते हैं होली बुराई पर अच्छाईयों की विजय का पर्व है। हमें इसकी अच्छाइयों से सीख लेनी चाहिए, यह पर्व आपसी प्रेम और सद्भाव का प्रतीक है।इस मौके पर लोगों को अपनी आंतरिक बुराईयों को नष्ट कर अच्छाईयों को आत्मसात करनी चाहिए। 

होली मिलन कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष राघव राजा, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बुंदेला गठेवरा, मंडल अध्यक्ष गिरजा प्रसाद, थाना प्रभारी रूपनारायण पटैरिया, सुनील मिश्रा, रोहित राजा, विनोद महदेले, गब्बर खान,सोनू जैन,  प्रमोद जैन  स्कूल प्राचार्य जीवन जैन नितिन चौधरी,गौरव चतुर्वेदी, सौरभ विश्वकर्मा,शिवम सिंह, देवांस असाटी,प्रिंस राजा,गोलू राजा, ध्रुव विश्वकर्मा,  अरबाज खान,राजा खान, सहित क्षेत्र भर के सैंकड़ों लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।