//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
भगवाँ(छतरपुर)। बमनौरा बस स्टैंड पर स्थित श्री श्री १०८ बिहारी जू देव मंदिर की दुकानों का आवंटन किया गया जिसमें कमेटी के सदस्यों द्वारा बलिराम अहिरवार को दुकान देने के उद्देश्य से ₹25000 ले लिए गए और आज दिनांक तक ना तो कोई दुकान दी गई है ना ही पैसे वापस किए गए हैं बलिराम अहिरवार के बताया गया कि इसकी शिक़ायत घुवारा तहसीलदार से की गई। घुवारा तहसीलदार सुनील बाल्मीकि जी ने 27 फरवरी 2023 को 6 नंबर दुकान खुलवा कर मुझे चाबी दिलवाई गई थी। लेकिन शाम को उसी दिन मंदिर कमेटी व घुवारा तहसीलदार द्वारा मुझे बुला कर यह कहते हुए चाबी ले ली गई थी कि विधायक कुंवर प्रद्दुम्न सिंह लोधी कल आयेंगे तो उनके समाने चाबी दे दी जायेगी।लेकिन आज तक ना तो विधायक ने दुकान के विषय में कोई बात की है ना ही कमेटी के सदस्य दुकान देने को तैयार नहीं हैं इस समस्या को लेकर तहसीलदार से कलेक्टर तक गया हुं साथ ही भगवा थाना में भी एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया है जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है मैं गरीब दलित परिवार से आता हूं मेरे परिवार के पालन पोषण में काफी दिक्कत हो रही है क्योंकि जो कुछ मेरे पास पूंजी थी वह दुकान में लगा दी मेरे खाने के लाले पड़ रहे हैं मैं कहां जाऊं मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा हैं कोई सुनने को तैयार नहीं है। कमेटी के द्वारा दलित युवक के साथ इस तरह का भेदभाव किया जा रहा है जिसमें कहीं ना कहीं विधायक के संरक्षण में कमेटी के मेंबरों दलित बलिराम युवक को सताया जा रहा है।