Translate

शुक्रवार, 31 मार्च 2023

छतरपुर। भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ जिला संयोजक ने बनवाए निशुल्क मछुआ किसान क्रेडिट कार्ड...अब मछुआरों को मछली के कारोबार में मिलेगी मदद...मछुआरे नही रहेंगे सरकारी योजनाओं से न वंचित सभी को मिलेगा लाभ।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। छतरपुर जिले के सभी क्षेत्रों में भाजपा मजबूत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के नेतृत्व में निशुल्क मछुआ क्रेडिट कार्ड बनवाए गए जिससे कोई भी गरीब मछुआरे  सरकारी  योजनाओं से नही रहेंगे वांछित आशीष रैकवार द्वारा जनपद पंचायत बड़ामलहरा और ग्राम पंचायत बमनौरा कला में भी कई मछुआरों के कैरेट कार्ड बनवाएं गए आशीष रैकवार ने मिडिया को जानकारी देते हुए बताया है की अब सरकार मछली पालन करने वाले किसानों को मछुआ क्रेडिट कार्ड वनवा रही है। आशीष रैकवार छतरपुर और उनकी सभी टीम ने जिले के सभी क्षेत्रों में जाकर गरीबों के सस्याओ को देखते हुए  शासन द्वारा यह कार्ड बनवाएं गए छतरपुर जिले के क्षेत्रों में अभी तक 1500 कार्ड बनवाए गए और कहा की में सभी क्षेत्रों में यह कार्ड बनवा कर देगें  जिसका खर्चा में स्वयं अपनी जेब से देंगे इस कार्ड के लिए सरकार का  उद्देश यह ही की मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है  अब तक सरकार किसानों को किसान के्रडिट कार्ड ही आवंटित करती आई है 

सभी हितग्राहियों के बनाए जाएंगे मछुआ किसान क्रेडिट कार्ड जिससे मिलेगा लाभ।

मछुआ क्रेडिट कार्ड से सरकार की भिविन्न योजनाओ का लाभ मिलेगा,किसान खाद-बीज, कीटनाशक सहित खेती का सामान खदीदते समय मिलेगा लाभ बच्चो की पढ़ाई की फीस में भी छूट मिलेगी सरकार द्वारा दी जा रही राशन सामग्री भी इस कार्ड से मिलेगी  मत्स्य पालन को फायदे का व्यवसाय बनाने शासन ने यह पहल की है। इस मछुआ क्रेडिट कार्ड के लिए किसानों को मत्स्य विभाग में आवेदन करना होगा। आवेदन को मत्स्य विभाग से बैंकों को भेजा जाएगा जहां पर केसीसी की तरह किसानों का मछुआ के्रडिट कार्ड बनाया जाएगा। इस कार्ड से किसान जमीन के हिसाब से तीन लाख रुपए तक की राशि प्राप्त कर सकेगा। इस राशि में किसान अपने खेत में तालाब का निर्माण कराकर मत्स्य पालन करेगा। क्रेडिट कार्ड से मिलने वाली राशि में से किसान आसानी से मछली पालन को व्यवसाय शुरू कर पाएगा। गौरतलब है कि पूर्व में मत्स्य पालन करने के लिए समिति बनाकर ही आवेदन किया जाता रहा है इन समितियों को ही तालाब व जलाशय के पट्टे आवंटित किए जाते हैं। विभाग द्वारा इन समितियों को अनुदान के साथ अन्य संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं। शासन की इस नई पहल से किसान मत्स्य पालन कर अपनी आय बढ़ा सकेंगे ग्रामीणों का कहना है की हम सभी मछुआरे कई योजनाओं से वंचित रहते थे हम जहां भी जाते थे कोई भी हमारी सुनवाई नहीं करते आशीष रैकवार जिला संयोजक के नेतृत्व में बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया और आगे भी इसी तरह से कार्य करते रहेंगे हम सभी मछुआरो के पास  इनको धन्यवाद देने के लिए कोई शब्द नहीं , आशीष रैकवार के साथ ,राजू रैकवार अखिलेश क्योस्क  बैंक संचालक बमनौरा पत्रकार गणेश रैकवार,धनीराम रैकवार समाज सेवी ,भगवां शेलेंद्र रैकवार भगवा, ओमप्रकाश,रैकवार, जयप्रकाश ,रैकवार मोहन रैकवार ,खजुआ रैकवार , लक्ष्मण रैकवार भगवा ,राजेश रैकवार ,मयंक रैकवार छतरपुर , खजूराहो ,बिहारीलाल बमीठा, सुकलाल, रैकवार एवं समस्त रैकवार समाज मौजूद रहे 

• इनका कहना है...

जल संसाधन मछुआ कल्याण और मत्स्य विभाग द्वारा मछुआरों की सर्वागीण उन्नति के लिए योजना चलाई जा रही मछुआ समिति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें समय पर दिए जाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा है कि पात्र मछुआ भाइयों की किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाए जाएं 

आशीष रैकवार, भाजपा मछुआ प्रकोष्ठ जिला संयोजक छतरपुर