//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
छतरपुर(छतरपुर)। घुवारा नगर में श्री राम नवमी बड़े ही धूमधाम से मनाई गई छोटी शाला प्रांगण से होते हुए सिंचाई कॉलोनी बड़ा तालाब मोहल्ला से लेकर गंज मोहल्ला एवं राय मोहल्ले होते हुए बरेठा बाबा होते हुए छोटी शाला माता प्रांगण में समापन हुआ एवं नगर के लोगों ने बड़े ही धूमधाम से धर्म लाभ उठाया और शोभायात्रा में भारी संख्या में एकजुट होकर शुभा यात्रा को सफल बनाया तो वहीं दूसरी ओर घुवारा नगर में हुनर बाज और कलाकारों की कमी नहीं है लगातार कई नगर के युवाओं ने अपनी अपनी मेहनत से नगर का नाम रोशन किया है तो वहीं दूसरी ओर रामनवमी के शुभ अवसर पर सौरभ विश्वकर्मा के द्वारा प्रभु श्री राम की अद्भुत मूर्ति लकडी तस्वीर बनाईं गई जिसे लोगो ने देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे स्वयं प्रभु राम तस्वीर में विराजमान हो गए हो तस्वीर में लकड़ी की बनी मूरत में ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे कि प्रभु श्री राम स्वयं विराजमान हो गए हैं इस शुभ अवसर पर सौरभ विश्वकर्मा के द्वारा एक अद्भुत कला का वर्णन किया गया जो काफी सराहनीय है और ऐसा हुनर बहुत कम लोगों में देखने को मिलता है आप भी अगर इनकी कला को देखेगे तो आप भी भगवान श्री राम की इनके यहां तो बनाई प्रतिभा से मोह कर बैठेंगे मन को लुभाती अद्भुत तस्वीर को इस प्रकार लकड़ी पर उतार दिया गया जैसे मानव जैसे स्वयं आज प्रभु राम ही इनकी कला में समर्पित हो गए हैं ऐसे कलाकार बहुत ही कम देखने को मिलते हैं क्या ऐसे बुंदेलखंड के कलाकारों को मंच नहीं मिलना चाहिए पेंटिंग में रुचि रखने वाले साथ ही मूर्तियों को एक लकड़ी में उतार देना आसान नहीं होता लेकिन इनके लिए मंच मिलना इनकी कला को बड़े स्तर से दिखाने का अफसर प्राप्त नहीं होता है हमारे लिए दुर्भाग्य की बात तो यह है कि ऐसे कई युवा हैं जो अपनी कला से लोगों का मन मोह लेते हैं लेकिन उन्हें अपनी कला का वर्णन करने उच्च स्तर पर नहीं मिलता है नाही मंच मिलता देखा जाए तो एक प्रकार से बुंदेलखंड में चाहे वह कॉमेडियन कलाकार हो या पेंटिंग करने का हुनर रखते हो या सौरभ विश्वकर्मा जैसी अद्भुत मूर्तियां बनाने का हुनर रखते हों लेकिन उन्हें सराहा नहीं जाता उनके हुनर को उभरा नहीं जाता बुंदेलखंड में एक से एक बढ़कर हुनर वाज हैं लेकिन उनके हुनर को निखारने के लिए अभी तक कोई भी संस्कृतिक मंच नहीं दिया गया और ना ही उन्हें जिला या राज्य स्तर पर सम्मानित नहीं किया जाता है क्या प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभाओं को दिखाने का एक मौका नहीं मिलना चाहिए मध्यप्रदेश शासन से निवेदन है कि ऐसे प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलना चाहिए और पूर्ण विश्वास के साथ कहता हूं की बुंदेलखंड में भी एक से एक हुनर बाज अपना कर्तव्य दिखाकर बुंदेलखंड का कई ऊंचे स्तर पर नाम रोशन करेंगे लेकिन इनको मंच ना मिलना इनके हुनर को निखार ना कहीं ना कहीं बुंदेलखंड को तोड़ता नजर आता है एक कमजोरी सी देखने को मिलती है जब ए ने अपना हुनर बड़े स्तर से दिखाने का मौका नहीं मिल पाता है।