Translate

बुधवार, 22 मार्च 2023

घुवारा। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बोले कि आपदा की घड़ी में पार्टी अन्नदाता के साथ।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

 घुवारा(छतरपुर)।  बड़ा मलहरा विकास खण्ड सोमवार को हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने क्षेत्र के किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है। करीब दर्जनभर गांवों में सैकड़ों एकड़ जमीन पर खड़ी फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। इस प्राकृतिक आपदा से छोटे किसानों को भी क्षति हुई है।  ग्राम तिगरी,सिजबाहा, बीर, बरेठी, कुंवरपुरा, के किसान का हाल जानने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार चौहान (टिंकू चौहान) पहुंचे यहां उन्होंने खेतो पर जाकर फसलों को देखा। किसानों से चर्चा के दौरान किसानों ने  बताया कि प्रत्येक ने 4 से 5 एकड़ में  फसल का चना, गेंहू लगाया था। फसल कटने को तैयार था कि अचानक ओलावृष्टि और बारिश से फसल चौपट हो गई है। लगभग 90 फीसदी की फसल में एक भी दाना हाथ नहीं आने वाला है।  तो बही ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार चौहान ने कहा कि आपदा की घड़ी में कांग्रेस पार्टी आपके साथ है तो बही अधिकारियो से अनुरोध किया है कि नष्ट हुई फसल का समुचित अवलोकन तथा आकलन करके किसानों को मुआवजा दिया जाए।  ब्लॉक कांग्रेस  अध्यक्ष राजकुमार चौहान ने बताया कि उन्होंने ओलावृष्टि प्रभावित इन गांवों में से 7 गांव का दौरा किया है । साथ ही साथ उन्होंने अधिकारियो से चर्चा के दौरान उन्हें शीघ्र आकलन कर मुआवजा देने के लिए कहा है।

भ्रमण के दौरान  टिंकू चौहान धन प्रसाद असाटी, रक्षपाल यादव, बाबू राम यादव, रामअवतार यादव, गौरव सैन गोबिंद यादव,अवधेश यादव, लाल पितपाल सिंह के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।