//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। घुवारा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत आज भगवां नगर देवी मंदिर प्रांगण में रैकवार समाज बंधुओं ने श्री निषादराज जयंती के संबंध में विशेष बैठक बुलाई गई। जिसमें लगभग भगवां क्षेत्र के सभी रैकवार समाज के लोग शामिल हुए सभी समाज के लोगों ने अपने अपने सुझाव और विचार रखें जिससे जयंती और विशाल रैली भगवां में निकाली जानी है उसके संबंध मे विचार विमर्श किया गया। सभी रैकवार समाज बंधुओं ने निर्णय लिया की सभी लोग अपने अपने घरों में भगवान निषाद राज जी का एक झंडा लगाएंगे एवं घर घर जाकर पंपलेट व हल्दी चावल देकर रैली में शामिल होने के लिए सभी से हाथ जोड़कर निवेदन करेंगे इस रैली मैं बैंड बाजे डीजे घोड़ा दलदल घोड़ी रैकवार समाज की मृदंग पार्टी रामधुन, नाचते गाते हुए साथ में चलेंगे बग्गी मैं भगवान निषाद राज जी भगवान राम सीता लक्ष्मण केवट जी की झांकी भी निकाली जाएगी
विशाल शोभायात्रा एवं भव्य रूप से मनाई जाएगी निषाद राज जयंती।
श्री केवट निषादराज जयंती महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। समाज के आदर्श भगवान श्री केवट निषाद राज की शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा श्री राम जानकी मैरिज गार्डन प्रांगण एवं देवी मंदिर दरबार से प्रारंभ होकर भगवां नगर के सभी मुख्य मार्गो से होती भगवां बाजार पट्टी ,पावर हाउस कॉलोनी से वापिस देवी मंदिर पहुंचेगी जहां इसका समापन होगा। शोभायात्रा में भगवान श्री राम, मैया सीता और भैया लक्ष्मण की मनमोहक झांकी भी शामिल होगी। ढोल नगाड़े अखाड़ा आदि इस शोभायात्रा में शामिल होंगे। यह यात्रा 26 मार्च दिन रविवार को समय 3 बजे से प्रारंभ होगी
सागर संभाग के सभी जिलों में चल रही जयंती महोत्सव की तैयारियां।
श्री निषादराज जयंती एवं वाहन रैली की लगभग सभी क्षेत्रों में जोरदार तैयारियां चल रही है रैकवार समाज लोग इन्ही की तैयारियों को लेकर सभी रैकवार माझी महासभा द्वारा सभी समाज भाइयों के साथ सभी के घर घर जाकर पंपलेट वितरण किए जा रहें और सभी से निवेदन आग्रह कर रहें की सभी लोग इस विशाल शोभा यात्रा वाहन रैली में आप सभी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की कृपा करें इस प्रकार से सागर सागर संभाग के सभी जिलों एवं क्षेत्रों में छतरपुर ,राजनगर खजुराहों ,नौगांव टीकमगढ़ बड़ामलहरा ,भगवा ,घुवारा शाहगढ़ ,सागर , बांदरी,खुरुई, कर्रापुर, बंडा, देवरी में बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान राम के परम सखा श्री निषाद राज जी की जयंती