Translate

बुधवार, 22 मार्च 2023

बक्सवाहा। कस्तूरबा रमसा छात्रावास में मनाया गया विदाई समारोह।

//सौरभ जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। चेत नवदुर्गा उत्सव एवं नव वर्ष के शुभ अवसर पर कस्तूरबा रमसा छात्रावास की छात्राओं द्वारा विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नवमी दशमी एवं 11वीं की छात्राओं ने कक्षा 12वीं की छात्राओं को भावभीनी विदाई दी कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अरविंद तिवारी प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राघवेंद्र नापित वरिष्ठ शिक्षक, देवी सिंह राजपूत व्यायाम शिक्षक सीएम राइज विद्यालय बक्सवाहा वरिष्ठ शिक्षक सचिन खरे ,लता बिल्थरे, मैं सरस्वती माता के चित्र पर फूल माला एवं तिलकअर्पित कर की इसके पश्चात कक्षा नौवीं की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की कक्षा 12वीं की छात्रा शिवानी लोधी ने स्वागत गीत गाया इसके बाद कक्षा 12वीं की छात्राओं अंजनी यादव सपना लोधी रोशनी लोधी काजल लोधी ने बहुत ही मार्मिक विदाई गीत छात्रावास की वार्डन एवं संग साथ पढ़ने वाली छात्राओं के लिए प्रस्तुत किया, कक्षा नौवीं की महक राजा पलक लोधी कक्षा 11 से रूपा लोधी सुगंधा ने डांस प्रस्तुत किया 12वीं की छात्राओं ने बधाई नृत्य ढोलक की ताल पर प्रस्तुत किया कक्षा 11 की छात्रा समीक्षा शर्मा ने बहुत ही आकर्षक डांस प्रस्तुति दी एवं समस्त छात्राओं के लिए बहुत ही अच्छा संदेश दिया और कहा कि आप सभी हम लोगों को बहुत याद आएंगे। इसके बाद छात्रावास अधीक्षक श्रीमती स्नेह लता शर्मा ने बहुत ही मार्मिक गीत से छात्राओं को भावभीनी विदाई दी और उनके बताए हुए समस्त पलों को अपने गीत के माध्यम से व्यक्त किया इसी बीच मैडम बहुत ही भावुक हो गई उन्होंने बताया कि यह समस्त 20छात्राएं कक्षा 6 से बक्सवाहा में छात्रावास में रह रही हैं पहली माध्यमिक कस्तूरबा छात्रावास में रही और विगत 4 वर्षों से मेरे साथ इनका जीवन बिल्कुल मेरे बच्चों की तरह बीता है छात्राओं ने भी मैडम के बारे में बताया की इन्होंने हमेशा हमें अपने बच्चों की तरह रखा है हमें कहीं भी अपने मां-बाप की याद नहीं आई हमें ऐसा लगा जैसे हम अपने घर में ही रह रहे हैं इसके बाद अतिथियों द्वारा समस्त छात्राओं को विदाई स्वरूप पारितोषिक प्रदान किए गए इस अवसर पर शिक्षक श्रीमती सरिता जैन,संदीप खरे विनायक गुप्ता अभय जैन,श्रीमती गया सिंह ठाकुर, राजेश खरे  विभुम असाटी हरिमोहन शर्मा गणेश प्रजापति बर्षा राजपूत विजया श्रीवास्तव उपस्थित रहे ।छात्रावास अधीक्षक श्रीमती स्नेह लता शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।