//सत्यम खरे, नीरज चौबे//
बाजना(छतरपुर)। आज ग्राम बाजना के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को बड़ा मलहरा विधायक प्रदुमन सिंह लोधी द्वारा साइकिलें वितरण की गई. जो बच्चे दूर के ग्रामों से आते हैं उन्हें यह साइकिलें वितरण की गई लगभग 160 बच्चों को साइकिलें मिली विधायक जी के साथ ग्राम बाजना सरपंच प्रतिनिधि मुन्ना शुक्ला कंजरा सरपंच भूपेंद्र सिंह परमार एवं पूर्व जनपद सदस्य लोकमान यादव राजेश जैन एवं स्कूल के सभी शिक्षक गण मौजूद रहे जैसे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी संतोष राय शिक्षक संतोष साहू रामरतन उपाध्याय दिनेश सेन श्रीकांत तिवारी जितेंद्र अनुरागी समीम खान आदि लोग मौजूद थे।