Translate

रविवार, 2 अप्रैल 2023

कटनी। सेवाभावी समाजसेवी रेखा अंजू तिवारी की अनोखी पहल, 31 कन्याओं को दक्षिणा में शिक्षा अध्ययन से जुड़ी सामग्री भेंट कर किया सम्मानित।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

नेटवर्क कटनी। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा कटनी जिलाध्यक्ष सेवाभावी समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम मां जगदम्बा विराजमान नौरात्रि पावन पर्व पर तिलक कालेज रोड खिरहनी जाग्रति कालोनी में बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां जगदम्बा विराजमान के सम्मुख  31 कन्याओं के पैरों को धुलाकर उन्हें आसन पर विराजमान कर उन्हें उत्साहित करते हुए जय माता दी चुनरी ओढ़कर उन्हें हलुआ पूड़ी चना का  भोज कराया गया, तत्पश्चात नन्नी मुन्नी कन्याओं द्वारा नृत्य प्रस्तुत किए और उन्हें उत्साहित करते हुए समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा एक नई दिशा में उड़ान भरने और अपनी पहचान बनाने हेतु सभी को कन्याओं को दक्षिणा मेंं रूपए पैसे ना देकर शिक्षा अध्ययन से जुड़ी सामग्री भेंट कर सम्मानित किया  शाम को आत्मीय भव्य दुर्गा महिला मंडल द्वारा हनुमान चालीसा पाठ एवं एक से बढ़कर एक शानदार भजनों की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित सभी महिलाओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

उक्त कार्यक्रम में विशेष सराहनीय सहयोग श्रीमती अंशुल आनन्द तिवारी, सुश्री अदिति तिवारी, श्रीमती सावित्री तिवारी, दुर्गा मंडल अध्यक्ष श्रीमती गायत्री चतुर्वेदी उपाध्यक्ष श्रीमती सुमनलता चौबे श्रीमती माया दुबे, श्रीमती सुलोचना पटेल, श्रीमती संजू तिवारी रानी गुप्ता, श्रीमती मंजू दुबे, श्रीमती रागिनी चतुर्वेदी, श्रीमती मीना विश्वकर्मा, श्रीमती भावना दुबे श्रीमती मंजू सिंह, श्रीमती रेखा तिवारी सहित सभी महिला सशक्तिकरण द्वारा शानदार सुंदर भजन कीर्तन आयोजित कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।