//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। बडामलहरा में राजस्व के शासकीय रिकार्ड में हेराफेरी कर सरकारी जमीनों को बड़े पैमाने पर भूमाफियाओं के नाम करने की खबरें आये दिन आती रहती है जिन पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसा ही एक और नया मामला सामने आया है जहां एक भूमाफिया द्वारा सरकारी जमीन को करोड़ों रूपए में प्लाटिंग कर बेच दिया गया और जिम्मेदार अधिकारी बेखबर रहे जो जांच का विषय है।।
क्या है मामला।
नगर के वार्ड क्रमांक 1 में रामबाग आश्रम के बगल में नेशनल हाईवे 86से लगी बेशकीमती जमीन को एक भूमाफिया द्वारा वर्षों से प्लाटिंग कर बेचा जा रहा है जिस पर एक दर्जन से अधिक एक मंजिला और दो मंजिला मकान तक बन गए और राजस्व अधिकारियों को इसकी खबर तक नहीं लगी। रामबाग आश्रम से लगी भूमि जिसका खसरा नंबर 2442/14 है जो कि शासकीय रिकार्ड में मध्यप्रदेश शासन की भूमि के रूप में दर्ज है तथा कृषि उपज मंडी के लिए आवंटित है उस भूमि को पैतृक भूमि बताकर उक्त भूमाफिया द्वारा प्लाटिंग कर मीरा पत्नी भर्रा साहू सूरजपुरा कला, केशर बाई पत्नी रमेश साहू निवासी धनगुवां, मीराबाई पत्नी मुकेश साहू बड़ामलहरा, संतोष साहू नाबालिग भर्रे साहू सूरजपुरा कला,ऊषा पत्नी पवन कुमार बिरथरे मैलबार, अर्चना पत्नी प्रशांत कुमार बिरथरे मैलबार,आनंद पुत्र सुखलाल असाटी मलहरा बसंती देवी पत्नी मोहन लाल प्रजापति बड़ामलहरा, भगुन्ती पत्नी प्रेमचंद लोधी सूरजपुरा खुर्द, प्रभा देवी पत्नी छोटे लाल पाठक बड़ामलहरा,मोती लाल पुत्र पंचा साहू बड़ामलहरा,सुदामा पुत्र बल्देब प्रसाद बड़ामलहरा,चैना पुत्र गोरेलाल साहू बड़ामलहरा, शांति बाई बेबा भागीरथ विश्वकर्मा बड़ामलहरा को यह कहकर लाखों रूपए में बेचा गया कि यह उसकी पैतृक भूमि है जबकि उक्त व्यक्ति की भूमि का खसरा नंबर 2442 है जो शासकीय भूमि में बन चुके मकानों के पीछे का है तथा नेशनल हाईवे से दो जरीब यानी एक सौ बत्तीस फुट दूर है।यानी विक्रेता ने क्रेता के साथ धोखाधड़ी की है जमीन की रजिस्ट्री करवाई खसरा नंबर 2442की और कब्जा दिया 2442/14 का जो कि शासकीय भूमि है। यहां पर गौरतलब यह कि 2442 भी वंटन की भूमि है।जिस पर प्लाटिंग की जा रही है।
इनका कहना है कि....
रामबाग आश्रम के बगल की भूमि शासकीय है तथा शासकीय रिकार्ड में कृषि उपज मंडी के लिए आरक्षित है जिस पर मकान बनाए गए वो सारे अतिक्रमण में बने हुए हैं जिनकी सूची बनाकर नोटिस जारी किए जाएंगे। अतिक्रमण कारी जिस व्यक्ति से जमीन खरीदना बता रहे हैं उसकी जमीन मुख्य मार्ग से दो जरीब पीछे है नियमानुसार कार्रवाई होगी।।
त्रिलोक सिंह पोशाम तहसीलदार बड़ामलहरा।।।