Translate

सोमवार, 3 अप्रैल 2023

बड़ामलहरा। समीक्षा बैठक में श्री राम सेवा समिति ने किया नगर का आभार।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। बीते रोज शाम 5:00 बजे नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई एवं श्री राम सेवा समिति के कोषाध्यक्ष राजेंद्र सोनी के निवास पर श्री राम सेवा समिति के तत्वाधान में श्री राम प्रकटउत्सव समारोह की समीक्षा बैठक संपन्न हुई समीक्षा बैठक में श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष पवन कुमार द्विवेदी एवं समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने श्री राम प्रकटउत्सव समारोह की सफलता के लिये सभी नगर वासियों जनप्रतिनिधि नगर के गणमान्य नागरिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों का बहुत-बहुत आभार प्रकट किया समिति के उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह छोटू राजा ने नगर के व्यवसायियों के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया कि उन्होंने उन्होंने कहा कि व्यवसायियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर भगवान श्री राम की शोभा यात्रा में सपरिवार शामिल हुए समिति के कोषाध्यक्ष सत्यपाल यादव राजेंद्र सोनी एवं अंशुल पाठक ने भगवान श्री राम की शोभा यात्रा में विशेष सहयोगी   मातृशक्ति में  वींणा राजा सीमा शर्मा सीमा अ अनुपम पाठक रश्मि सोनी प्रतिमा द्विवेदी विनीता यादव कुमारी महक राजा खुशबू राजा छवि सोनी अंशिका सोनी  अंजू गुप्ता कृष्णा राजा करुणा शर्मा सहित नगर से सैकड़ों मातृशक्ति एवं वहिनों के विशेष सहयोग के लिए पूरी समिति की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद दिया समीक्षा बैठक में पवन द्विवेदी में बताया कि नव दुर्गा के प्रथम दिन से समिति एवं राम भक्तों द्वारा संपूर्ण नगर में भगवान श्री राम के जयकारे लगाते हुए लगातार 9 दिन तक प्रभात फेरी निकाली गई एवं रामनवमी के दिन संपूर्ण नगर में भगवान श्री राम की शोभा यात्रा निकाली गई सभी कार्य पूर्ण व्यवस्थित एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुए इसमें पुलिस प्रशासन एवं नगर परिषद का विशेष सहयोग रहा श्री राम सेवा समिति इसके लिए सभी का आभार प्रकट करती है।