//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। बड़ा मलहरा विद्युत मंडल से जुड़ी सब स्टेशन दरगुवा में अचानक आग लगने से स्टेशन में भारी नुकसान हो गया है अभी अनुमान नहीं लगाया गया मगर लाखों का नुकसान है इसकी वजह से इस स्टेशन से जुड़े सभी गांवो में आज की रात्रि में लाइट नहीं रहेगी अंधेरा रहेगा विद्युत अधिकारी कर्मचारी ने बताया की क्षेत्र के जुड़े हुए धनगुवा ग्राम के रिफ्लेक्टर फाल्ट होने से आग लगी है सभी तार जल गए हैं ट्रांसफार्मर भी जल गया है एवं अन्य प्रकार की मशीनें जल गई है हालांकि यहां पर ऑपरेटर धर्मेंद्र कुशवाहा महेश विश्वकर्मा मुकेश अहिरवार यहां पर मौजूद थे मगर जब आग लगी तो इन्होंने बड़ा मलहरा नगर परिषद से आग बुझाने वालीफायरबिगेड मंगा कर आग बुझाई 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर कंट्रोल पाया गया बड़ा मलहरा से पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर कंट्रोल किया नहीं तो पूरी सबस्टेशन जल जाती है पास के गांव वालों ने बताया स्टेशन से भारी धुआं उठ रहा था लोग बाग दूर भाग रहे थे सब स्टेशन पर आग लगने से लगभग 2 दर्जन ग्रामों मैं बिजली की परेशानी हो गई है. छुट्टी के दिन रविवार को दोपहर 12:00 बजे लगभग फाल्ट होने से सब स्टेशन में आग लगी है