//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
भगवां(छतरपुर)। दिनांक 29/03/23 को फरियादी मुन्ना रैकवार पिता स्व0 रमसिंगा रैकवार उम्र 55 वर्ष निवासी घुवारा थाना भगवां ने रिपोर्ट किया कि मेरा लडका सोनू रैकवार दिनांक 28/03/23 की शाम से घर पर नही था। आज दिनांक 29/03/23 के सुबह मुझे मुहल्ला पडौस वालो ने बताया कि तुम्हारा लडका सोनू रैकवार सरकना रोड पर बदेलनखेरा गांव के पास रमेश अहिरवार के मकान के सामने रोड के किनारे मृत हालात में पडा है । जिसके सिर मे चोट दिख रही है उक्त रिपोर्ट पर थाना में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। दौरान जांच मृतक के परिजनों के कथन लेख किये गये जो मृतक के परिजनों ने अपने कथनों में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोनू रैकवार की हत्या कर शव को रोड पर फैकने का संदेह व्यक्त किया है एवं मृतक की पीएम रिपोर्ट में डॉ0 साहब द्वारा मारपीट की चोटों से मृतक की मृत्यु होना लेख किया था। जो अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 302,201 ताहि0 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दौरान विवेचना मौका साक्षियान के कथनों के आधार पर संदेही हनुमत पिता गुमना अहिरवार उम्र 25 साल निवासी बदेलनखेरा थाना भगवां को अभिरक्षा में लेकर बारीकी से पूछताछ करने पर संदेही ने बताया कि दिनांक 28/03/23 को शाम के मृतक सोनू रैकवार ने आरोपी से घुवारा में पुरानी किसी चोरी पर से विवाद करने लगा तो आरोपी हनुमत अहिरवार वहां से भागकर अपने घर आ गया एवं रात 10 बजे सोनू रैकवार फिर से आरोपी के घर विवाद करने पहुँच गया था जो आरोपी ने गुस्से में डण्डा उठाकर मृतक की मारपीट कर दी जिससे मृतक की मृत्यु हो गयी एवं घटना छिपाने के लिये मृतक का शव रोड के किनारे डाल दिया तथा उसके बगल में एक शराब का क्वाटर डाल दिया जिससे मृतक की मृत्यु एक्सीडेन्ट की तरह प्रतीत हो। आरोपी हनुमत अहिरवार से घटना में प्रयुक्त डण्डा, खून लगी शर्ट एवं मृतक का समग्र आईडी जप्त किया गया।
उक्त कार्यवाही के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले टीम में उनि0 आर0 एन0 पटैरिया, उनि0 धर्मेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी घुवारा, सउनि0 एम0 एल0 प्रजापति, प्रआर0 925 अरविन्द कुमार, आर0 74 फूल सिंह, आर0 1074 अविनाश रिछारिया, आर0 322 संजय सिंह, आर0 1073 ब्रजेन्द्र राय, आर0 398 अक्षय तिवारी, आर0 604 रतनेश दांगी, आर0 1072 विनोद कुमार, आर0चा0 538 ब्रषभान यादव ने सराहनीय कार्य करते हुये आरोपी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।