Translate

मंगलवार, 4 अप्रैल 2023

घुवारा के पुराने बस स्टैंड की नालियों की नियमित रूप से नही होती साफ सफाई...नगर मे लगा गंदगी का अंबार।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। घुवारा के पूराना बस स्टैंड पर दिन-प्रतिदिन सफाई की  व्यवस्था चरमरा गई है बस स्टैंड की नालिया की नियमित रूप से  साफ सफाई नही होने के कारण जिसे गंदगी का अंबार लगा हुआ है नालियां की प्रतिदिन साफ सफाई नही की जाती है नालियों में कचरा भरा हुआ है पूराना बस स्टैंड पर साप्ताहिक हाट बाजार की कुछ दुकान भी लगती है हाट बाजार में करीब हजार सख्या मे गांवों के लोग खरीदारी करने के लिए आते हैं लेकिन घुवारा के पूराना बस स्टैंड पर सही तरीके से एव नालिया की साफ सफाई न होने से यहां की एव नगर की नालियों में भी गंदगी भरी पड़ी हुई है जिससे यहां पर आने बाले दुकान दारों और ग्रामीणों परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसी तरह यहां के बस स्टैंड में भी गंदगी है जिससे यहां आने वाले  यात्रियों को असुविधा होती है गंदगी के कारण यहां बदबू से दुकानदारों और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है गांव की नालियों में कचरा भरा पड़ा हुआ है प्रतिदिन साफ - सफाई न होने से चारों और  गंदगी फैली रहती है गंदगी एव बदबू से लोग को परेशानी हो रही है घुवारा नगर परिषद के द्वारा नगर के जितने भी 15 वाडे है उसमे सही तरह से साफ सफाई नही होती है केबल गंदगी रहती है और जितनी भी नालिया का निर्माण किया गया है लेकिन कोई भी सही तरीक़े से निर्माण नही किया गया है खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है जिस्से कुछ लोगो के घरों के सामने गन्दा पानी भरा रहता है नियमित रूप से सफाई न होने से रहवासी मकानों के सामने कचरे के ढेर लगे रहते है इससे नगर के लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ता है गंदगी होने से बारिश के मौसम में संक्रामक बीमारियां बढ़ने का भी खतरा बढ़ जाता है घुवारा नगर परिषद के आधकारी एव कर्मचारी तो मुख्य रूप से ध्यान नही दिया जा रहा है मध्यप्रदेश के प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा जो  स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है लेकिन नगर घुवारा मे एक कदम स्वच्छता की और नही देखने को मिल रहा है प्रधानमंत्री  के आदेश के खुलेआम धज्जिया उडाई जा रही है ऐसे में नगर घुवारा के लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है की *उपयंत्री मनीष  विश्वकर्मा इन्जीनियर के द्वारा विकास के नाम पर कोई भी ध्यान नही दिया जा रहा है खाना पूती मे लगे हुऐ है*

घुवारा  नगर परिषद में जो भी सरकार द्वारा कोई भी काम के लिए राशि आती है तो पूरा काम नही होता है अधूरापन काम ही होता है तो कहा जा रही है सरकारी राशि कोई पता नही चलता है नगर मे विकास नही दिखाई दिया जा रहा है


*इस संबंध मै उपयंत्री मनीष विश्वकर्मा इन्जीनियर को काँल किया तो काँल नही उठाया*


*सीएमओ रत्नेश कुमार दुवे का फोन बन्द जा रहा है*