//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
नेटवर्क छतरपुर। सीईओ जिला पंचायत छतरपुर तपस्या परिहार के निर्देशन में एनआरएलएम द्वारा छतरपुर जिले के जनपद पंचायतों में एक दिवसीय विकासखण्ड स्तरीय सुरक्षाकर्मी एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के पद हेतु इच्छुक बेरोजगार युवकों का पंजीयन शिविर का आयोजन होगा। कैपीटल ट्रेनिंग एकेडमी हैदराबाद चयनित आवेदकों को प्रशिक्षण देगी। उसके बाद चयनित उम्मीदवारों को स्थायी रोजगार से जोड़ा जायेगा। भर्ती एवं पंजीयन के लिये शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास या फेल, आयु 18-37 वर्ष, ऊंचाई 165 सेमी होना जरूरी है।
पंजीयन शिविर 19 मई को राजनगर जनपद पंचायत प्रांगण में, 22 को बड़मलहरा, 23 को ग्राम पंचायत भवन ईशानगर, 24 को नगर परिषद हरपालपुर, 26 को ग्राम पंचायत सरबई, 29 को नगर पंचायत बारीगढ़, 5 जून को जप पंचायत नौगांव, 6 को ग्राम पंचायत चन्द्रनगर, 7 को नगर परिषद सटई, 8 को ग्राम पंचायत बमीठा, 10 को जप पंचायत छतरपुर एवं 12 जून को जनपद पंचातय बिजावर में शिविर लगाये जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए मो. न. 9752908184 से संपर्क कर सकते हैं।