Translate

गुरुवार, 18 मई 2023

छतरपुर। स्वामित्व योजनांतर्गत कार्य में लापरवाही बरतने पर राजनगर, बक्सवाहा, बिजावर सहित बड़ामलहरा तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

नेटवर्क छतरपुर। स्वामित्व योजना अंतर्गत दर्ज आबादी सर्वे के लंबित प्रकरण न भेजने पर कलेक्टर संदीप जी.आर. ने राजनगर तहसीलदार, सतीष वर्मा, बकस्वाहा भरत पाण्डे, बिजावर इन्द्र कुमार गौतम एवं तहसीलदार बड़ामलहरा आलौक जैन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

भारत सरकार की स्वामित्व योजनांतर्गत ग्रामीण आबादी का सर्वेक्षण कर अधिकार अभिलेख का निर्माण कार्य छतरपुर जिले में जारी है। संबंतिध तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र के ग्रामों के सम्पूर्ण कार्यवाही उपरान्त राजस्व वर्ष 2020-21 से वर्तमान राजस्व वर्ष 2023-24 तक दर्ज लंबित प्रकरणों की सम्पूर्ण कार्यवाही उपरान्त न्यायालय कलेक्टर छतरपुर में भेजा जाना था जो नोटिस जारी दिनांक तक अप्राप्त है। यह कृत्य म.प्र. सिविल सेवा नियम 1965 के नियम 3(1)(2)(3) का उल्लघंन व गंभीर कदारचरण की श्रेणी में आने क्यों न इनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए।