Translate

गुरुवार, 25 मई 2023

बड़ामलहरा। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार चौहान के नेतृत्व में नारी सम्मान योजना के तहत भरे फार्म।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। मध्यप्रदेश में अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो 1500 रूपए प्रतिमाह महिलाओं के खातों में आएंगे और 500 रूपए में एलपीजी सिलेंडर दिया जाएगा। यह वादा नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में लग रहे कांग्रेस के शिविरों में नारी सम्मान योजना के फॉर्म भरकर किया जा रहा है।

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार चौहान (टिंकू चौहान) के नेतृत्व में बुधवार को गांव मनकारी, प्रतापपुरा, महराजगंज, अधियारा, में नारी सम्मान योजना  कैंप लगाया गया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नारी सम्मान योजना के बारे में बताया। महिलाओं से घर-घर जाकर संपर्क कर कैंप में बुलाया गया।

दरअसल, आगामी विधानसभा चुनाव को यह सब तैयारियां चल रही है। ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार चौहान ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर प्रत्येह महिला को 1500 रूपए प्रतिमाह यानी सालाना 18 हजार रूपए और घरेलू एलपीजी सिलेंडर 500 रूपए में देने का वादा कर रही है। कांग्रेस की ओर से महिलाओं से जो फॉर्म भरवाए जा रहे हैं।

उसमें महिलाओं का आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, जाति, उम्र, ग्राम पंचायत, विधानसभा, समग्र आई, खुद का नाम, पिता, पति का नाम आदि दर्ज किया जा रहा है। 

इस दौरान कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार सिंह टिंकू चौहान रक्षपाल यादव,धनप्रसाद असाटी अशोक शर्मा रामहेत मिश्रा, गौरव सेन रितिक मिश्रा, शिवम सेन, महेंद्र अहिरवार,पुष्पेंद्र अहिरवार, मुकुंदा अहिरवार, अर्चना अहिरवार,फुंदू अहिरवार कई कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहे।