Translate

गुरुवार, 25 मई 2023

घुवारा। नगर की बेटियों ने जिले एवं राज्य की मेरिट सूची लहराया परचम।

 

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमे शास कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुवारा का कक्षा 10वीं का 93% एवं कक्षा 12 वीं परीक्षा परिणाम 90% रहा। वहींं शास हाई स्कूल बछरावनी का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 80% रहा। जिसमें शास कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुवारा की कक्षा 10वीं की प्रतिभाशाली छात्रा कु अनुष्का जैन/ पवन कुमार जैन घुवारा ने प्रदेश की टॉप टेन मेरिट सूची में आठवां स्थान हासिल किया तो वहीं कक्षा 12वीं की छात्रा मानसी सोनी/ हरिप्रसाद सोनी ने जिले की मेरिट सूची में चौथा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

      वहीं मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत 61 छात्राओं को  शासन की ओर से 61 लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे।

विद्यालय की उपलब्धि का रहस्य।

 प्राचार्य बी एल प्रजापति ने बताया कि सीसीएलई प्रोग्राम का विधिवत क्रियान्वयन, विद्यालय में छात्राओं की पूर्ण उपस्तिथि एवं शिक्षकों द्वारा टॉपिक अनुसर ट्रिक्स से पढ़ाना साथ ही विद्यार्थियों द्वारा नियमित कड़ी मेहनत ने ही विद्यालय के छात्राओं को जिले में और प्रदेश की सूची में अपना पर्चम लहराया।

       विद्यालय के प्राचार्य श्री बी एल प्रजापति, एवं समस्त शिक्षकों की कड़ी मेहनत के परिणाम स्वरूप, विद्यालय की दोनों छात्राओं मानसी सोनी एवं अनुष्का जैन ने जिले एवं राज्य की सूची में स्वर्णिम शब्दों में अपनी जगह बनाकर अपने माता पिता, गुरुजनों, नगर घुवारा का नाम रोशन किया।

विद्यालय परिवार मानसी सोनी, अनुष्का जैन, मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के लिए चुनी गई छात्राओं के साथ सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

दोनों छात्राओं का कहना है कि प्राचार्य जी के द्वारा विद्यालय के नियमित संचालन और शिक्षकों, गुरुजनों के नियमित मार्गदर्शन से ही यह सर्वश्रेष्ठ सफलता प्राप्त हुई है। इसका श्रेय हम अपने गुरुजनों को देते हैं जिन्होंने हमारे साथ कड़ी मेहनत के साथ साथ, समय समय पर सर्वश्रेष्ठ मार्गदर्शन दिया।