Translate

शनिवार, 24 जून 2023

अजब-गजब:- थाने के पीछे चोरी छिपे 06 नग भैंसे छोड़ गया अज्ञात...अब लगी देखने वालों की भीड़।

//सत्यम खरे//

बाजना(छतरपुर)। आज ग्राम बाजना थाना अंतर्गत में कोई 06 नग भैसे जो हाथ पैरों से बंधी हुई थी. जब पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने भैंसों को लाकर पुलिस बाउंड्री में मैं रखा कुछ देर बाद भैंसों को मल्हार निवासी देवी यादव को देखरेख के लिए दे दिया।

  बताया गया कि जिसकी होगी वह पहचान कर ले जाएगा भैसो में चार बड़ी और दो छोटी (पडिया) है।

स्थिति को देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि कोई चोरी से कहीं बाहर से लाया हो और किसी कारण यहां छोड़ दी हो।

अगर यह फोटो व खबर देखने के बाद जिसकी भैंसे हों वह बाजना पुलिस थाना में संपर्क कर सकता है।