Translate

शनिवार, 24 जून 2023

घुवारा। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षाविद् गिजू भाई बधेका की पुण्यतिथि मनाई गई।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। शास कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुवारा में प्राचार्य बी एल प्रजापति के निर्देशन में बाल देवो भव के उपासक एवं शैक्षिक नवाचारों के प्रणेता तथा बाल शिक्षण प्रणेता गिजु भाई बधेका ( गिरिजाशंकर भगवानजी बधेका) की पुण्यतिथि मनाई गई। संस्था प्राचार्य ने दीप प्रज्वलित कर गिजू भाई बधेका की तस्वीर पर माल्यार्पण किया वहीं सभी शिक्षकों ने तिलक और पुष्प अर्पित कर, गिजू भाई बधेका की पुण्य तिथि को उत्साह पूर्वक मनाया। 

गिजुभाई बधेका गुजराती भाषा के लेखक और महान शिक्षा शास्त्री थे। वे बाल शिक्षण शिक्षा को चतुर आयामी मानते थे। 

गिजूभाई के अनुसार "विद्यालय बाल विकास की एक प्रयोगशाला होनी चाहिए जिसमें बालकों के विकास के अनुरूप संपूर्ण साधन सामग्री हो ताकि बालक स्वयं प्रयोग कर सकें और अनुभव प्राप्त कर सकें शिक्षा सामाजिक परिवर्तन और विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है।"

गिजूभाई का योगदान भारतीय परिवेश के अनुकूल बाल शिक्षा प्रणाली का विकास शिक्षकों का प्रशिक्षण और बच्चों के लिए साहित्य की एक संस्था का निर्माण था।

विद्यालय के प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों और विद्यालय परिवार ने बाल शिक्षण प्रणेता गिजूभाई के शिक्षा में योगदान पर  संबोधन दिया। वहीं अंत में संस्था के प्राचार्य ने गिजूभाई के अनुसार विद्यालय बाल विकास प्रयोगशाला तैयार कराने की चर्चा की ताकि बच्चे स्वयं प्रयोग कर सकें। सभी शिक्षकों ने विद्यालय को आनंद घर बनाने का संकल्प लिया।