Translate

सोमवार, 26 जून 2023

छतरपुर। बुंदेलखंड दिवस पर "शिक्षाविद गिजूभाई सम्मान 2023" से सम्मानित हुये 11 शिक्षक।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

नेटवर्क छतरपुर। शासकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय छतरपुर में बुंदेलखंड दिवस के अवसर पर शिक्षक संदर्भ समूह छतरपुर द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी छतरपुर श्री एम के कोटार्य जी की आथित्य में शैक्षिक संवाद सह गिजूभाई सम्मान समारोह 2023 का भव्य आयोजन किया गया जिसमे जिले के चयनित करीब 80 शिक्षकों का सम्मान किया गया।

शिक्षक शिक्षा के पितामह और शिक्षक संदर्भ समूह के प्रणेता डॉ गुलाब चौरसिया के अवतरण दिवस एवं बुंदेलखंड दिवस पर बाल देवो भव के आराधक शिक्षाविद गिजूभाई बधेका के सम्मान में घुवारा नगर से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने, विद्यालय को आनंद घर बनाने और आनंद यात्रा तैयार करने वाले नगर के 11 शिक्षकों का सम्मान किया गया जिसमें शास कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुवारा के 7 शिक्षकों बीएल प्रजापति (प्राचार्य शास कन्या उ मा वि घुवारा), व्ही के जैन, महेंद्र कुमार प्रजापति, मनोज जैन, राजेश कुमार सेन, सुलोचना जैन, असफान अली वहीं शास बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुवारा के 4 शिक्षकों राधाचरण द्विवेदी, अशोक अवस्थी, राजकुमार सेन, विक्रम खरे को जिला शिक्षा अधिकारी श्री एम के कोटार्य, शिक्षा संदर्भ समूह समन्वयक मध्य प्रदेश डॉ दामोदर जैन, प्राचार्य शिक्षा महाविद्यालय छतरपुर श्री ए. पी.उपाध्याय जी,  प्राचार्य शास उत्कृष्ट उ मा वि क्र 1 छतरपुर श्री एस.के. उपाध्याय एवं शिक्षक संदर्भ समूह समन्वयक छतरपुर डॉ आर बी पटेल एवं धर्मेन्द्र सिंह वर्मा द्वारा शिक्षाविद गिजुभाई सम्मान 2023 से सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।