Translate

गुरुवार, 29 जून 2023

होटल क्रिस्टल के संचालकों पर EOW का शिकंजा...गुजराल दंपत्ती को किया गया तलब।

 

नेटवर्क जबलपुर। नर्मदा रोड़ स्थित होटल क्रिस्टल के निर्माण और जमीन खरीदी में हुए फर्जीवाडे़ को लेकर राज्य आर्थिक अन्वेषण ब्यूरों (EOW) को मिली शिकायत के बाद जांच शुरू हो गई है। इस मामले में वड़े फर्जीवाडे़ के सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं जांच को आगे बढ़ाते हुए ईओडब्ल्यू ने होटल संचालक महेंद्र सिंह गुजराल व जोगिंदर कौर को नोटिस भेजते हुए जमीन की रजिस्ट्री व भवन निर्माण के लिए प्राप्त की गई अनुज्ञा के साथ तलब किया है। बताया जाता है कि शिकायतकर्ता ने मय दस्तावेजों के एक लिखित शिकायत ईओडब्ल्यू के अधिकारियों को सौंपी थी। जिसे ईओडब्ल्यू मुख्यालय भोपाल अनुमति के लिए भेजा गया था। शिकायत के दस्तावेजों में उल्लेखित बिंदूओं को प्रथम दृष्टया जांच योग्य पाया गया। लिहाजा जबलपुर कार्यालय को विस्तृत जांच के लिए प्रकरण सौंपा गया है।

होटल बेचने की फिराक में संचालक

ईओडब्ल्यू में शिकायत होने के बाद से ही गुजराल दंपत्ती क्रिस्टल होटल बेचने की फिराक में लगा हुआ है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि होटल में इस वास्ते एक बोर्ड भी लगाकर रखा गया है। होटल संचालक की ऐसा मंशा है कि ईओडब्ल्यू जांच को लेकर किसी नतीजे तक पहुंचे उसके पहले किसी न किसी तरह सौदा हो जाए। हालांकि अब ईओडब्ल्यू ने जांच की रफ्तार को बढ़ा दिया है।