Translate

गुरुवार, 29 जून 2023

मुनिराज ससंघ की आगवानी पूर्व पानी से तरबतर हुई बक्सवाहा की धरा...ढोल नगाड़ों के मंगल आगवानी।

//रत्नेश जैन, सौरभ जैन//
बकस्वाहा(छतरपुर)।  नगर बक्सवाहा में पावन वर्षायोग 2023 हेतु भारतगौरव,राष्ट्रसंत गणाचार्य श्री 108 विरागसागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य उपाध्याय 108 विनिश्चल सागर मुनि महाराज ससंघ का आज प्रातःकाल मंगल प्रवेश होते ही प्राकृतिक मंगलमय रिमझिम बारिश ने पादप्रक्षालन किया, वही नगरवासियों के विशाल जनसमुदाय ने दिव्यघोष ब्रास बैण्डबाजों की स्वरलहरियों पर मंगलगीत व गगनभेदी जयकारों के साथ जैन ध्वज फहराते हुये मंगल आगवानी श्रीफल अर्पित करते हुए की गई।
              उल्लेखनीय है कि इस वर्ष 2023 का मंगल वर्षायोग/चातुर्मास पूज्य उपाध्यायश्री ससंघ का श्री पार्श्वनाथ दिग.जैन मंदिर जी बकस्वाहा मे होने जा रहा है। 
    पूज्य उपाध्यायश्री ससंघ के मंगल प्रवेश व अगवानी में यहां की समाज व नगरवासियों ने नगर की सीमा शासकीय महाविद्यालय के पास पहुंचकर दिव्यघोष ब्रास बैंड की ध्वनि पर मंगलगीत गाते हुए मंगल आगवानी की, जहां से लेकर जैन मंदिर तक के रास्ते में स्वागत द्वार लगाए गए और द्वार द्वार पाद प्रक्षालन आरती कर श्रद्धालुओं ने पूज्य गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया। 
जैन मंदिर मे आयोजित धर्मसभा मे मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ ही समाज के प्रमुख, महिला व बालिका तथा युवा संगठन व जैन युवा मंच तथा पाठशाला संचालकों ने पूज्य गुरुदेव को श्रीफल अर्पित कर वर्षायोग/ चातुर्मास करने की प्रार्थना कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया ।