//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। थाना बाजना अंतर्गत रानीताल चौकी के ग्राम सिगराम पुरा कल बुधवार की शाम लगभग 6:00 बजे अशोक अहिरवार पिता नंदू अहिरवार उम्र 30 वर्ष अपने बच्चों को दरवाजे पर खिला रहा था. तभी अचानक बारेलाल अहिरवार पिता डोमा अहिरवार एवं बारेलाल के दो लड़के आकाश और प्रकाश अहिरवार आए सीधा अशोक को गाली देने लगे जब अशोक ने मना किया तो अशोक के साथ लात डंडों से मारपीट शुरू कर दी।
जिससे अशोक के सिर पर एवं पीठ में चोट आई है. यह झगड़ा पैसों के लेनदेन के लिए हुआ है।
अशोक अहिरवार ने बताया कि उसने 01 वर्ष पहले बारेलाल को ₹100000 उधार दिए थे अब बारेलाल पैसे नहीं देना चाहता।
वहीं मारपीट के बाद घायल अशोक रानीताल चौकी पहुंचा आपबीती बताई एवं चोटों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ 01/23 रानीताल चौकी के प्रभारी रामसखा बर्मा द्वारा धारा 294, 323, 506, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।