//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। छतरपुर जिले के बक्सवाहा जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाजना में रविवार को सतगुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकी कुंड चित्रकूट द्वारा नि: शुल्क नेत्र शिबिर लगाया गया. जिसमें चित्रकूट से आए हुए डॉक्टर अरविंद मिश्रा द्वारा मरीज की आँखों की जांच की गई एवं जिन मरीजों को मोतियाबिंद की समस्या सामने आई है उन्हें चित्रकूट भेजा गया। कम गंभीर स्थिति वाले मरीजों को दवाई एवं चश्मा का वितरण भी नि:शुल्क किया गया।
इस दौरान इस शिबिर में लगभग 100 से अधिक मरीजों की जांच की गई। जिसमें से करीब 25-30 मरीजों को चित्रकूट भेजा गया।
यह रहे मौजूद
इस शिबिर में मुख्य अतिथि बाजना सरपंच प्रतिनिधि भगवती मुन्ना शुक्ला, उप सरपंच प्रेम बाई, गोवर्धन विश्वकर्मा, हरिश्चंद्र तिवारी समाजसेवी, राजेश जैन, प्रमोद जैन शिक्षक, आनंद बोहरे, सत्यम खरे आदि मौजूद रहे।