//विनोद कुमार जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। विगत कई वर्षों से विकासखंड के किसान प्रगति के असंतुलित वातावरण के कारण कॉफी मार झेल रहे हैं किसानो की फसले खराब हो जाने के कारण किसान ब्याज ताले दवता जा रहा है जिससे क्षेत्र के किसान काफी चिंता में है।
बुधवार की दोपहर क्षेत्र के किसानों ने वीरेंद्र दुबे किशनपुरा के नेतृत्व में तहसीलदार भरत पांडे के माध्यम से मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री, कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन दिया, जिसमें लेख किया गया कि हम समस्त किसान विगत 4 वर्षों से खरीफ फसल सोयाबीन, तिली, उरदा, मूंगफली, मक्का की फसल लगातार कम वर्षा या अति वर्षा से पूर्ण रूप से नष्ट हो जाती है इस वर्ष कम वर्षा के कारण हम किसानों की खेत में खड़ी खरीफ की फसल सूख गई है इसके बाद हम किसानो को अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए पलायन करना पड़ रहा है हम किसान भाई मानसिक रूप से काफी परेशान है और कर्ज मैं होते जा रहे है कम वर्षा के कारण हम किसान उक्त फसलों की बर्बादी से अती दुखी है।
किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से वताया कि शासन प्रशासन हम किसानों की फसलों का अभलंब जांच करा कर किसानों के दुख के समय सूखी हुई फसलों की सर्व जांच कर उक्त मुआवजा मुहैया कराये हम मजबूर किसानों का 15 दिवस के अंदर सर्व कराकर मुआवजा राशि दी जाए हम गरीब किसानों को यदि शासन के द्वारा मुआवजा राशि नहीं दी गई तो हम सभी को मजबूरन धरना प्रदर्शन एवं अंशन करना पड़ेगा। ज्ञापन देने में रतन सिंह लोधी, नकुल तिवारी, साहब सिंह लोधी, रूप सिंह, नरेंद्र लोधी, छत्रपाल सिंह लोधी, लोकेंद्र मुडिया, भगवान दास कुष्मांड, सुरेंद्र लोधी, बली पटेल, राममिलन तिवारी, यशवंत लोधी गढ़ीसेमरा, मनीष लोधी कुई के साथ मनीष जैन पत्रकार एवं आशिक मंसूरी रहे।