Translate

बुधवार, 13 सितंबर 2023

VIDEO:- बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पहुँचे भीमकुण्ड, बोली बड़ी बात!!

 


//सत्यम खरे//

बाजना(छतरपुर)। बुधवार को बक्सवाहा क्षेत्र के ग्राम बाजना के समीप स्थित प्रसिद्ध प्राकृतिक एवं धार्मिक स्थल भीमकुंड में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री के आगमन पर हजारों लोग शामिल हुए।

इस दौरान महाराज जी के दर्शन पाने के लिए दूर-दूर से आये भक्तों ने भीमकुण्ड के सौंदर्य को सराहा साथ ही वहां के धार्मिक महत्व को भी जाना।

ऐसे ही दर्शन करने के लिए सुनीता चौधरी, सुमित्रा सारंग जिला गंगा सागर राजस्थान से आई हुई थीं। दोनों बहनों ने बताया कि हम लोग तीन-चार दिन से महाराज जी के दर्शन एवं गुरु मंत्र लेने के लिए आए हैं. लेकिन नहीं मिल पा रहे. भीड़ होने के कारण महाराज जी ने भीमकुंड में स्नान किया एवं लक्ष्मी नारायण भगवान के दर्शन कर सभी लोगों को आशीर्वाद प्रदान किया।

साथ ही महाराज धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि 2024 में भीमकुंड पर कथा का आयोजन करवाया जायेगा।