Translate

बुधवार, 13 सितंबर 2023

छतरपुर। बच्चों को छात्रावासों में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित करने के निर्देश..अधिक रिक्त सीटें होने पर 05 छात्रावास अधीक्षकों को थमाया नोटिस।

//रूपेश जैन//

नेटवर्क छतरपुर। कलेक्टर संदीप जी.आर. की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष छतरपुर में अनुसूचित जाति एवं जनजातीय कार्य विभाग की संचालित योजनाओं एवं छात्रावासों और आश्रमों के सुदृढ़ीकरण व व्यवस्थाओं के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार, विभाग की संयोजक डॉ प्रियंका राय सहित एमपीईबी, पीडब्ल्यूडी, हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी सहित नोडल छात्रवृत्ति और छात्रावासों के अधीक्षक उपस्थित रहे।

बैठक में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, छात्रावासों में बच्चों की उपस्थित एवं रिक्त सीटों की समीक्षा सहित अंतर्जातीय विवाह, पीएम आदर्श ग्राम, भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार, टंट्या मामा अर्थिक कल्याण एवं बस्ती विकास योजना की समीक्षा की गई।

कलेक्टर श्री जी.आर. ने छात्रावासों में बच्चों की उपस्थित की समीक्षा में निर्देशित किया कि सीटें रिक्ट न रहें। ग्रामों में जाएं और बच्चों एवं उनके अभिभावकों को प्रेरित कर बच्चों को प्रवेश दें। साथ ही प्रोत्साहित करने के लिए कैंपेन चलाने के निर्देश दिए। जिन छात्रावासों में अधिक रिक्त सीटें हैं और वहां के अधीक्षकों की एक माह के वेतन काटने सहित कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही मीटिंग में अनुपस्थित रहे उन्हें भी नोटिस जारी करने निर्देशित किया।

कलेक्टर ने हॉस्टलों में सामग्री की आवश्यकताओं के पूर्ति के लिए अधीक्षको को जानकारी भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार रखें उनके साथ प्रतिदिन भोजन करें। जिला संयोजक को निर्देश दिए कि कुछ अच्छे हॉस्टलों को चिन्हित कर मॉडल बनाएं। जिन छात्रावासों से जो बच्चें पढ़कर अच्छी जॉब मंे हैं उनकों बुलाएं और बच्चों से संवाद स्थापित कराएं। साथ ही अधीक्षक भी बच्चों को कैरियर के बारे में गाइड करते हुए हौनहार बच्चों को चिन्हित करें।  जिन बच्चों के जाति प्रमाण पत्र नहीं है उनकी सूची तत्काल एसडीएम के पास भेजे। कलेक्टर ने आधार कार्ड बनने में समस्या आने पर किशनगढ़ में ई-गवर्नेंस प्रबंधक को मौके पर जाकर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।

बच्चों को मिलेगी फाइनेंसियल जानकारी, रसोईयों की ट्रेनिंग कराने के निर्देश।

कलेक्टर ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के संबंध में नोडल को लंबित फॉर्म को अगले 7 दिन में सत्यापन करने के निर्देश दिए।  साथ ही छतरपुर शहर के पोस्ट मै. महा.वि. छात्रावास को 500 सीट में अपडेट करने का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बच्चों को मीनू के हिसाब से मिल रहे भोजन की समीक्षा में निर्देशित किया कि रसोईयों को खजुराहो में स्थित होटल ट्रेनिंग संस्थान में ट्रेनिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा बच्चों को दिए जाने वाला भोजन पोषण युक्त और स्वादिष्ट बनाया जाए। उन्होंने सीईओ जप एवं सचिवों को निर्देशित किया कि जिन्होंने अंतर्जातीय विवाह किया है उन्हें योजना का लाभ दिलाने के लिए आवेदन करवाएं।

कलेक्टर ने बच्चों को फाइनेंसियल जानकारी देने के लिए कैम्प आयोजित कर बैंकर्स द्वारा वित्तीय जानकारी, लेन देन, एवं पैसों को खर्च करने के सही तरीकों के बारे जानकारी देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा हम हमारी जिम्मेदारी को समझकर कार्य करें और बच्चों को सफलता के उच्च शिखर तक पहुंचाने मे मददगार बनें।  

अधिक रिक्त सीटें होने और बैठक में अनुपस्थित रहने पर इन्हें मिला नोटिस।

कलेक्टर की अध्यक्षता में सम्पन्न समीक्षा बैठक में जिन छात्रावासों में अधिक रिक्त सीटें होने और संबंधित के बैठक मंे अनुपस्थित रहने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए 1 माह का वेतन काटने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा इनके द्वारा बच्चों को प्रवेश देने में रूचि नही ली गई। यह गंभीर लापरवाही है। इन पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाएगी।

उर्मिला अहिरवार अधीक्षक अनु. जाति उत्कृष्ट छात्रावास गौरिहार, प्रमेश प्रजापति जूनियर बालक छात्रावास गौरिहार, उमा रिछारिया, जूनियर कन्या छात्रावास ईशानगर, इन्द्रपाल अहिरवार अधीक्षक जूनियर बालक छात्रावास लुगासी एवं शिवकुमारी तिवारी आदिम जाति आश्रम किशनगढ़ अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।