Translate

बुधवार, 18 अक्टूबर 2023

एक और कद्दावर नेता ने छोड़ी भाजपा....राज्यमंत्री का प्राप्त था दर्जा।


नेटवर्क अशोकनगर। महीनेभर बाद 17 नवंबर को मप्र में 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हैं, उससे पहले ग्वालियर चंबल अंचल से भाजपा को बड़ा झटका लगा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोकनगर क्षेत्र में भाजपा के कद्दावर नेता रहे स्व.राव देशराज सिंह यादव की पत्नी श्रीमती बाई साहब यादव एवं पुत्र अजय यादव (राव अजय प्रताप सिंह यादव) ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद अब वे 20 अक्टूबर को कांग्रेस में शामिल होंगे।

गौरतलब है कि अजय यादव मप्र पिछड़ा वर्ग तथा अल्प, वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष थे एवं उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त था।