//पूजा राय//
नेटवर्क भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सात फरवरी से शुरू होगा। इसमें सरकार अप्रैल से जुलाई 2024 तक के लिए लेखानुदान प्रस्तुत करेगी। वर्ष 2024-25 का बजट मानसून सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही वर्ष 2023-24 के लिए द्वितीय अनुपूरक बजट भी प्रस्तुत किया जाएगा। 19 फरवरी तक चलने वाले सत्र की अधिसूचना विधानसभा सचिवालय ने जारी कर दी है ।
विधानसभा के प्रमुख सचिव ने बताया कि बजट सत्र में कुल नौ बैठकें होंगी। राज्यपाल का अभिभाषण पहले दिन यानी सात फरवरी को होगा और इस पर प्रस्तुत कृतज्ञता ज्ञापन पर दो दिन चर्चा होगी। वित्त विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 की शेष अवधि के लिए द्वितीय अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया जाएगा।