नेटवर्क भोपाल। एमपी की राजधानी भोपाल से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां कैबिनेट दर्जा प्राप्त मंत्री का कुत्ता गायब हो गया है। जिसके चलते नेताजी काफी खफ़ा हो गए है। उन्होंने डॉग को लेकर लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा कि जो भी उसे ढूंढ़कर लाएगा उसे वो बड़ा इनाम देंगे। हालांकि अब मंत्रीजी के डॉग लापता का यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जो डॉग लापता हुआ है, वो हस्की ब्रीड का है, और उसका नाम शैडो है। नेताजी ने मिसिंग डॉग का इस्तिहार भी जारी किया है। बता दें कि कैबिनेट दर्जा प्राप्त मंत्री शैलेंद्र शर्मा कौशल विकास और रोजगार निर्माण बोर्ड के चेयरमैन है। इधर पुलिस भी नेताजी के डॉग को खोजने में जुट गई है।
हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये।👇
https://chat.whatsapp.com/FhClgayMICLAPIhjxamKmH