नेटवर्क सिवनी। एमपी के सिवनी जिले से रिश्तों को तार-तार करने देने वाला एक मामला सामने आया है. जहां पर एक कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है. पीड़िता के शिकायत पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला सिवनी जिले के छपारा थाना क्षेत्र का है. जहां एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया है. डर-सहमी पीड़िता ने अपनी नानी को आपबीती सुनाई। जिसके बाद दाेनों थाने पहुंचकर आरोपी पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपी को धर दबाेचा।
वहीं अब पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच करवाकर और बयान के आधार पर पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये।👇
https://chat.whatsapp.com/FhClgayMICLAPIhjxamKmH