Translate

शनिवार, 10 फ़रवरी 2024

खेत पर नाबालिग लड़की का सामुहिक दुष्कर्म....गांव के ही 04 आरोपियों ने बनाया हवस शिकार।

(प्रतीकात्मक फोटो: साभार गूगल)

नेटवर्क टीकमगढ़। एमपी के टीकमगढ़ जिलान्तर्गत मोहनगढ़ थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता अपने खेत पर काम कर रही थी। इसी दौरान गांव के चार लड़कों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़ित लड़की ने आपबीती परिजनों को सुनाई। और फिर थाने में शिकायत दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुराचार और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

मामले के संबंध में मोहनगढ़ थाना पुलिस का कहना है कि चारों आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। तथा शुक्रवार को लड़की के न्यायालय में बयान दर्ज कराए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पीड़िता के परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप 

तो वहीं दूसरी ओर पीड़िता के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। पीड़िता के पिता का कहना है घटना 7 फरवरी को शाम की है। रात अधिक हो जाने की वजह से थाने नहीं गए। 8 फरवरी की सुबह मोहनगढ़ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। उन्होंने बताया कि गुरुवार को दिन भर हम लोग थाने में बैठे रहे। शाम को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया। 

हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये।👇

https://chat.whatsapp.com/FhClgayMICLAPIhjxamKmH