Translate

गुरुवार, 8 फ़रवरी 2024

किसानों के पंजीयन में फर्जीवाड़ा...समिति प्रबंधक जेठू सहित 06 कम्प्यूटर आपरेटर्स पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज।


अनुचित लाभ कमाने के उद्देश्य से समिति प्रबंधक सहित 6 लोगों ने मिलकर नियंत्रण समर्थन मूल्य के पंजीयन में अपात्र किसानों का नाम चढ़ा दिया।

//सुनील केवट//

नेटवर्क जबलपुर। मामले की जानकारी लगते ही कलेक्टर द्वारा एक जांच दल गठित कर इस पूरे मामले की जांच कराई गई। जिसमें सभी 6 लोग संलिप्त पाए गए। कलेक्टर के प्रतिवेदन पर  मझौली थाने में सभी के खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्ज किया गया है। 

कलेक्टर के प्रतिवेदन पर हुई कार्रवाई 

इस मामले में एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि जिला कलेक्टर का एक प्रतिवेदन प्राप्त हुआ था। जिसमें खाद्य विभाग द्वारा कृषकों का न्यूनतम समर्थन मूल्य के पंजीयन में समिति प्रबंधक सहित कंप्यूटर ऑपरेटरो द्वारा अनुचित लाभ कमाने के उद्देश्य से आपतित किसानों के नाम चढ़ा दिए गए थे। जिसकी जांच कलेक्टर के निर्देश पर एक टीम द्वारा की गई थी।

इनके विरुद्ध दर्ज हुआ प्रकरण

पुलिस द्वारा समिति प्रबंधक जेठू लाल झरिया, कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल सोनी, कंप्यूटर ऑपरेटर नितिन ग्रोवर, कंप्यूटर ऑपरेटर अभिषेक, कंप्यूटर ऑपरेटर  सतपाल सिंह और कंप्यूटर ऑपरेटर उत्कर्ष के खिलाफ थाना मझौली में धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।