Translate

गुरुवार, 8 फ़रवरी 2024

आदिनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर सुनवाहा में चढाया निर्वाण लाडू।

//रत्नेश रागी, रूपेश जैन//

बकस्वाहा(छतरपुर)। निकटवर्ती ग्राम सुनवाहा में प.पू. गणाचार्य  विराग सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य जनसंत उपाध्याय विरंजन सागर महाराज ससंघ के मंगल सान्निध्य में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान के निर्वाण कल्याणक पर महामस्तकाभिषेक के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। दोपहर में भक्तामर विधान , आदिनाथ विधान में इंद्र इंद्राणियों ने अर्घ्य चढ़ायें। इस मौके पर श्री विराग श्रमण संस्कृति भवन का लोकार्पण उपाध्यक्ष विरंजन सागर, मुनि विश्वदृग सागर व मुनि विशौम्य सागर ससंघ के मंगल सान्निध्य में गरिमामय समारोह में किया गया। इस अवसर पर बकस्वाहा , बम्हौरी ,निवार , मझगुवांघाटी , कुडई , शाहगढ़ , नैनागिरि आदि बाहर से पधारे अतिथियों का अभिवादन सुनवाहा समाज की ओर से सुरेश सिंघई, प्रमोद सेठ, डा हरगोविंद,मोहन,अंकित, आशीष,संजू आदि ने किया।