//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
नेटवर्क छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिलान्तर्गत बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आये दिन अपने बयानों और दावों को लेकर अक्सर में चर्चा रहते हैं। अब उनके आंसू की चर्चा हो रही है।
बता दें कि महज 27 साल की उम्र में लाखों भक्तों और कई वीआईपी को आशीर्वाद देते हुए दिखने वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बेहद सामान्य परिवार से हैं। भक्तों के सामने कथा के दौरान शास्त्री ने जब अपने संघर्ष के दिनों को याद किया तो वह रो पड़े। बागेश्वर धाम के प्रमुख की बात सुनकर सामने बैठे हजारों भक्तों की आंखों से भी आंसू की धारा बह निकली। यह वाक्या ग्राम गढ़ा बागेश्वर धाम छतरपुर में देखने को मिला।
पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, हम तो श्री हनुमानजी के नाम का खा रहे हैं। दक्षिणा लेते हैं, पर अपने सुख के लिए नहीं लेते। हम कथा की दक्षिणा लेते हैं। हमारी दान पेटियों में दान आता है, लेकिन हमने कभी मंदिरों का निर्माण नहीं किया। हम उस दान-दक्षिणा को साल भर के लिए जुटा-जुटा कर रखते हैं। एक रुपया भी अगर कोई इधर-उधर कर दे तो हम लड़ पड़ते हैं, क्योंकि वह हमारा नहीं है बेटियों का है। उसी रुपये से बेटियों-बहनों का विवाह धूमधाम से करते हैं।
गौरतलब हो कि 01 मार्च से 08 मार्च तक बागेश्वर धाम में कन्याओं के सामुहिक विवाह का विशाल आयोजन होने जा रहा है।