हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये।👇
//राजेश पाराशर//
नेटवर्क सागर। जिला कलेक्टर दीपक आर्य ने शासकीय उमावि बरौदिया के शिक्षक नारायण कोरी को कारण बताओ नोटिस का जबाव नहीं देने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसीलदार खुरई द्वारा प्रतिवेदित किया गया कि 9 जनवरी को शाला के औचक निरीक्षण के दौरान नारायण कोरी, माध्यमिक शिक्षक शासकीय उमावि बरौदिया, नीनगर वि.ख. खुरई शाला में उपस्थित नहीं पाए गए। कोरी द्वारा 17 एवं 18 जनवरी को उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर नहीं किए गए। इस संबंध में कोरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जिसका उन्होंने जवाब नहीं दिया था।