//रितिक राज शाह//
नेटवर्क इंदौर। एमपी के इंदौर से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक युवक, छात्रा को पीएससी की तैयारी करवाने के लिए इंदौर लाया। फिर उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ अनेंको बार शारीरिक संबंध बनाए। तथा युवक ने न तो पीएससी की तैयारी करवाई और शादी करने से भी इनकार कर दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, और जांच की जा रही है।
यह है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरा मामला इंदौर के भंवरकुंआ थाना क्षेत्र का है। जिसके संबंध में एसीपी देवेंद्र सिंह धुर्वे ने बताया कि कल एक छात्रा ने थाने पहुंचकर शिकायत की है। उसने बताया कि वह पीएससी की तैयारी करना चाहती थी और उसकी जान पहचान आशीष डामोर नामक युवक से हुई थी, जो कि रतलाम का रहने वाला और खेती बड़ी का काम करता है। आरोपी ने युवती से पहचान बढ़ाई, उसने कहा कि वह उसे पीएससी की तैयारी करवाएगा और झांसा देकर उसे जुलाई माह में इंदौर ले आया।
इंदौर में उसने भंवरकुंआ क्षेत्र में एक कमरा लेकर साथ रहने लगा। जहां आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी आशीष ने छात्रा को किसी तरह की पीएससी की तैयारी नहीं करवाई। जब युवती ने आरोपी से शादी करने की बात कही तो उसने इनकार कर दिया और जान से मरने की धमकी देकर फरार हो गया।
इससे परेशान होकर छात्रा ने पुलिस की शरण ली और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रतलाम का रहने वला है और वह पहले शादीशुदा है। फिलहाल आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।