हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये। 👇
नेटवर्क सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिलान्तर्गत मझगवां ब्लॉक में रीवा लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पंचायत सचिव को 14 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा है। आरोपी सचिव झरी पंचायत में पदस्थ है।
रीवा लोकायुक्त की टीम ने बताया कि केला गांव के निवासी राजा भैय्या तिवारी ने पंचायत सचिव रामसनेही शिवहरे की शिकायत की थी कि पंचायत में जो भी काम होते हैं, जो बिल प्रस्तुत होते हैं, उन पैसों को विड्रॉल कराने के लिए सचिव द्वारा रुपयों की मांग की जाती है।
राजा भैय्या तिवारी ने इसकी शिकायत का अधिकारियों द्वारा सत्यापन करवाया गया। शिकायत सही पाए जाने के बाद ट्रैप कार्रवाई की गई। आरोपी पंचायत सचिव को 14 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।