Translate

सोमवार, 5 अगस्त 2024

MP में IAS अधिकारियों के तबादले!!.....छतरपुर, सागर के कलेक्टर बदले, देखिए सूची।

नेटवर्क भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने कुछ प्रशासनिक अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। आदेश क्रमांक ई-1/156/2024/5/एक के अनुसार, निम्नलिखित अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है:

1. दीपक आर्य (2012 बैच) - वर्तमान पदस्थापना: कलेक्टर, जिला सागर 

   - नवीन पदस्थापना: उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन

2. संजीव जी.आर. (2013 बैच) - वर्तमान पदस्थापना: कलेक्टर, जिला छतरपुर

   - नवीन पदस्थापना: कलेक्टर, जिला सागर, उसके बाद दूसरे आदेश के अनुसार अवर सचिव मध्यप्रदेश शासन

3. पार्थ जायसवाल (2015 बैच) - वर्तमान पदस्थापना: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, छिंदवाड़ा

   - नवीन पदस्थापना: कलेक्टर, जिला छतरपुर

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और आगामी आदेश तक स्थायी रूप से प्रभावी रहेंगे। 

इस आदेश के अनुसार, दीपक आर्य अब उपसचिव मध्यप्रदेश शासन होंगे, संजीव जी.आर. का स्थानांतरण जिला सागर के कलेक्टर के रूप में किया गया, परंतु देर रात जारी दूसरे आदेश के अनुसार संदीप जीआर को अवर सचिव मध्यप्रदेश शासन बनाया गया है। तो वहीं पार्थ जायसवाल अब जिला छतरपुर के कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।